पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने आयोजित किए दो रक्तदान शिविर

ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ ने विभागाध्यक्ष डॉ. रति राम शर्मा के निर्देशन में 14-12-2024 को दो रक्तदान शिविरों का आयोजन किया।
पहला शिविर विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था। इसमें संकाय प्रभारी डॉ. संगीता की देखरेख व डॉ. एकता के नेतृत्व में 106 यूनिट रकअत एकत्रित की गई।
दूसरा शिविर लायंस क्लब, परवाणु, कालका में आयोजित किया गया। यह डॉ. मनप्रीत के नेतृत्व में और लायंस क्लब परवाणु के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें 76 यूनिट रकअत एकत्रित की गईं।