वार्ड नंबर 11 को जनरल बनाने की मांग
एस ए एस नगर, 31 दिसंबर:- रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (कॉठी नंबर 200 से 787) फेज-7 के प्रधान श्री प्रह्लाद सिंह द्वारा नगर निगम के कमिश्नर को पत्र लिखकर वार्ड बंदी के बारे में आपत्ति दर्ज कराई गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री पी आर मान ने बताया कि पत्र में कहा गया है कि वे सभी वार्ड नं: 12 के निवासी हैं, जिसे नई वार्ड बंदी में 11 नंबर वार्ड बना दिया गया है और इसे महिला सदस्य के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
पत्र में कहा गया है कि मौजूदा कार्यकाल से पहले हुई नगर काउंसिल चुनावों के समय यह महिला वार्ड 19 था और यहां से श्रीमती हरविंदर कौर लंग काउंसलर थीं। पत्र में कहा गया है कि इस वार्ड को एक चुनाव छोड़कर दोबारा महिला वार्ड बना दिया गया है जबकि इस वार्ड के वोटर वही हैं।
पत्र में कहा गया है कि यह हमारे वार्ड के वोटरों के साथ अन्याय है। पत्र में मांग की गई है कि इस वार्ड को जनरल वार्ड बनाया जाए।
