अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त

एस.ए.एस. नगर, 13 जून- दस्मेश वेलफेयर काउंसिल (रजि.) की प्रबंध समिति की एक विशेष बैठक (शोक सभा) काउंसिल के अध्यक्ष श्री मंजीत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए काउंसिल के महासचिव गुरचरण सिंह नंझड़ा ने बताया कि बैठक में हाल ही में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरे अफसोस के साथ इस हादसे में अनायास मृत्यु का शिकार हुए व्यक्तियों की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर परमात्मा से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और पीछे रह गए परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक सभा में अन्य लोगों के अलावा श्री प्रदीप सिंह भारज, श्री कंवरदीप सिंह मणकू, श्री लखबीर सिंह, श्री मनफूल चंद, और श्री राम रतन सैंभी भी उपस्थित थे।