डीबीजीएस ने विद्यार्थियों की फिटनेस के लिए एरोबिक्स सत्र आयोजित किया
मंडी गोबिंदगढ़, 24 जनवरी- देश भगत ग्लोबल स्कूल ने विद्यार्थियों की शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने, हृदय स्वास्थ्य में सुधार लाने तथा उनकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए एरोबिक्स सत्र आयोजित किया।
स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक डॉ. दीपक शर्मा ने सत्र का नेतृत्व किया। सत्र में वार्म-अप, जंपिंग जैक, हाई नी, आर्म सर्किल, ऑन द स्पॉट जॉगिंग आदि एरोबिक व्यायाम शामिल थे। डीबीजीएस के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ एरोबिक्स में भाग लिया। कई विद्यार्थियों ने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती इंदु शर्मा ने आगे कहा कि एरोबिक्स सत्र विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने वाली एक सफल पहल थी। स्कूल के चेयरमैन डॉ. ज़ोरा सिंह तथा महासचिव डॉ. तजिंदर कौर ने कहा कि एरोबिक्स हमें नियमित व्यायाम के महत्व तथा समग्र स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती पर इसके सकारात्मक प्रभाव की याद दिलाता है।
