चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।
चंडीगढ़:- चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा 14 और 15 मार्च को सेक्टर 10 स्थित डीएवी कॉलेज के मैदान में छह-ए-साइड इंटर-मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न मीडिया संगठनों की नौ टीमों ने भाग लिया। दैनिक भास्कर ने प्रथम पुरस्कार जीता, इलेक्ट्रॉनिक्स क्लब दूसरे स्थान पर रहा और दैनिक जागरण ने तीसरा स्थान हासिल किया।
