क्राफेड में जिम्मेदारी मिलने पर पार्षद गीता चौहान ने सुभाष धीमान को सम्मानित किया

 चण्डीगढ़ : इंदिरा कॉलोनी, ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के चैयरमैन सुभाष धीमान को क्राफेड के जोन-2 का सचिव नियुक्त किए जाने पर नगर निगम पार्षद गीता चौहान ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान श्याम सुंदर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय, महासचिव शक्ति श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।