कॉर्पोरेट शिकायत निवारण फोरम उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई करेगा।

चंडीगढ़, 23 जून - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पंचकूला के कॉर्पोरेट शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष एवं सदस्य 22 जून, 2025 को कॉर्पोरेट उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) पंचकूला के कार्यालय में फोरम की कार्यवाही का संचालन करेंगे। इस दौरान केवल पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।