सुरेश पाल पंजोखरा साहिब अंबाला द्वारा 1 लाख रुपये की सेवा भेंट
हरोली/ऊना, 16 जून (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब जी में चल रही कार सेवा के लिए सुरेश पाल जी के परिवार सुमन, सचिन, कविता, स्वीटी और रॉबिन पंजोखरा साहिब (अंबाला) की संगत द्वारा 1 लाख रुपये की सेवा भेंट की गई।
जानकारी के अनुसार सुरेश पाल जी का परिवार लंबे समय से तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब से जुड़ा हुआ है और समय-समय पर गुरु घर की विभिन्न कार सेवाओं में अपना योगदान देता रहा है। तप स्थान में चल रही विकास एवं कार सेवाओं को देखते हुए सुरेश पाल जी ने प्रबंधक समिति के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवा अत्यंत सराहनीय है तथा भविष्य में भी वे गुरु घर के लिए अपना सेवा-सहयोग जारी रखेंगे।
इस अवसर पर बाबा केवल सिंह जी, बाबा नरेश सिंह जी तथा बाबा सुखदेव सिंह जी द्वारा सुरेश पाल जी के परिवार को सम्मानित किया गया और गुरु घर की सेवा में दिए गए योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।
