सांझी रसोई को 5100 रुपए का योगदान दिया

होशियारपुर 14 फरवरी- डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मोहल्ला ईश नगर में चलाया जा रहा ‘सांझी रसोई’ प्रोजेक्ट बहुत ही सफलतापूर्वक चल रहा है, जिससे प्रतिदिन 450 से 500 गरीब एवं जरूरतमंद लोग लाभ उठा रहे हैं। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की सफलता के लिए परविंदर सिंह वालिया पुत्र श्रीमती करमजीत कौर आहलूवालिया, सदस्य रेडक्रॉस, अस्पताल कल्याण अनुभाग ने सांझी रसोई को 5100 रुपए का दान दिया।
 इस अवसर पर रेडक्रॉस कार्यकारी समिति के सदस्य राजीव बजाज और रेडक्रॉस के सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस द्वारा चलाया जा रहा यह प्रोजेक्ट जिले के दानदाताओं/समाजसेवियों द्वारा दान के रूप में उपलब्ध कराए गए धन से ही चलाया जा रहा है।