कांग्रेस नेता खिलेरी भाजपा में शामिल पूर्व दुग्गल ने करवार्ई पार्टी ज्वाइन

रतिया, 15 अप्रैल:- उपमंडल के गांव रताखेड़ा में कांग्रेस नेता सुभाष खिलेरी ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने सुभाष खिलेरी को पटका पहनाकर पार्टी में विधिवत शामिल करवाया। बताया जा रहा है कि सुभाष खिलेरी पिछले करीब एक साल से भाजपा में शामिल होने की इच्छा जता रहे थे और अब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है। 
असम चुनावों को लेकर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने दावा किया है कि असम में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रतिया के पूर्व विधायक पर जमकर कटाक्ष किए। 
उन्होंने असम चुनावों को लेकर भाजपा की जीत का दवा करते हुए कहा कि वहां एकतरफा माहौल है और पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय राजनीतिक मुद्दों और गेहूं खरीद व्यवस्था पर भी प्रतिक्रिया दी। सुनीता दुग्गल ने असम विधानसभा चुनावों पर कहा कि राज्य में भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल बना हुआ है। 
उन्होंने दावा किया कि विकास कार्यों और जनहित नीतियों के चलते जनता का समर्थन पार्टी के साथ है, जिससे तीसरी बार सरकार बनना तय है। वहीं, रतिया के पूर्व विधायक को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। गेहूं खरीद में लागू किए गए बायोमैट्रिक सहित नए नियमों पर बोलते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि किसी भी नई योजना के प्रारंभिक चरण में कुछ दिक्कतें आना स्वाभाविक है। 
उन्होंने भरोसा दिलाया कि ये नियम किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं और प्रशासन द्वारा व्यवस्था को सुचारू बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जागी और यदि कहीं समस्या सामने आती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। 
फिलहाल प्रशासन द्वारा मंडियों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही हैए ताकि गेहूं खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला, सतपाल सेठी, विज्ञान सागर बाघला आदि उपस्थित थे।