बेरोजगार लाइनमैनों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा
पटियाला- सबिक सैनिक क्रांतिकारी यूनियन पंजाब ने पटियाला में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार सहायक लाइनमैनों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है।
संगठन के राज्य अध्यक्ष परगट सिंह ढींडसा, महासचिव दर्शन सिंह और प्रेस सचिव सरबजीत सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपने जायज अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार सहायक लाइनमैनों पर की गई पुलिस कार्रवाई निंदनीय है और इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए।
नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की कि इस घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और बेरोजगार सहायक लाइनमैनों की जायज मांगों का तुरंत समाधान किया जाए।
