खंडा खेड़ी में 15 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन
हांसी:– खंडा खेड़ी (बास) में आयोजित 15 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व जिला हिसार के जिला प्रभारी रहे आदरणीय डॉ. मुकेश एवं डॉ. वीरेंदर बडाला ने सहभागिता कर योग एवं संगठन के विस्तार पर विचार व्यक्त किए।
शिविर का संचालन किसान सेवा समिति, जिला हांसी के प्रभारी वेद प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर अशोक,जोगिंदर ग्रोवर, प्रवीण भाटिया,मीडिया प्रभारी बिजेंद्र आर्य, रवि सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं योग साधक उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर डॉ. मुकेश ने प्रवीण भाटिया को जिला हांसी का सह मीडिया प्रभारी घोषित किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास व्यक्त किया।
वक्ताओं ने योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। अंत में सभी सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का सफल आयोजन हेतु धन्यवाद किया गया।
