शैल्बी हॉस्पिटल मोहाली में जटिल एब्डॉमिनल वॉल रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी की गई

चंडीगढ़:- शैल्बी अस्पताल, मोहाली के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ पोर्ट-साइट एडेनोकार्सिनोमा (कैंसर युक्त ट्यूमर) को हटाने के बाद एब्डॉमिनल वॉल रिकंस्ट्रक्शन सफलतापूर्वक किया, जिससे एब्डॉमिनल वॉल की संरचनात्मक मजबूती और कार्यप्रणाली दोनों बहाल हो गईं।
49 वर्षीय महिला, जिनकी लगभग दो साल पहले पित्त की पथरी के लिए लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी  हुई थी, वह ऊपरी पेट में लगातार दर्द, भारीपन और पिछले लैप्रोस्कोपिक पोर्ट वाली जगह पर धीरे-धीरे बढ़ती सूजन के साथ अस्पताल पहुंची थीं।
मूल पित्ताशय की हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में पित्ताशय की पुरानी सूजन पाई गई थी, जिसमें कैंसर का कोई प्रमाण नहीं था। हालांकि, आगे की जांच में ऊपरी पेट पर लगभग 3.6 × 3.5 सेमी का एक संदिग्ध घाव सामने आया, और बायोप्सी ने एडेनोकार्सिनोमा (कैंसर) की पुष्टि की। इसके बाद मरीज का ट्यूमर को व्यापक रूप से हटाने के लिए वाइड लोकल एक्सिजन किया गया, जिससे पेट की दीवार में एक बड़ा गैप बन गया।
इसके बाद, शैल्बी की प्लास्टिक सर्जरी टीम ने एब्डॉमिनल वॉल की स्थिरता को बहाल करने, टिकाऊ सॉफ्ट-टिश्यू कवरेज प्रदान करने और पेट की कार्यप्रणाली को बनाए रखते हुए एक स्वीकार्य कॉस्मेटिक परिणाम देने के लिए पेट की दीवार का रिकंस्ट्रक्शन किया।
शैल्बी अस्पताल मोहाली के सीनियर कंसलटेंट - प्लास्टिक एंड एस्थेटिक सर्जरी, डॉ. समिक शर्मा ने कहा: " एब्डॉमिनल वॉल के ट्यूमर के व्यापक निष्कासन के बाद अक्सर जटिल डिफेक्ट्स रह जाती हैं, जिसके लिए बारीकी से पुनर्निर्माण की आवश्यकता होती है। इसके प्राथमिक उद्देश्य पेट की दीवार की ताकत को बहाल करना, पेट के अंदरूनी अंगों की रक्षा करना, हर्निया जैसी जटिलताओं को रोकना और इष्टतम कार्यात्मक व सौंदर्य संबंधी परिणाम हासिल करना है।"
सर्जरी के बाद कराए गए पीईटी-सीटी स्कैन में बचे हुए या फैले हुए कैंसर का कोई प्रमाण नहीं मिला, जिससे सफल सर्जिकल प्रबंधन की पुष्टि हुई। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में काफी सुधार है और वह स्वस्थ हो रही हैं।