नाईपर, एसएएस नगर में हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह
एसएएस नगर, 26 सितंबर- नाईपर, एसएएस नगर में दिनांक 14.09.2025 से 28.09.2025 तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं एक वैज्ञानिक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें प्रो. एस.एस. शर्मा, अध्यक्ष, फार्माकोलॉजी एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग द्वारा “ब्रेन स्ट्रोक” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह 26.09.2025 को नाईपर, एसएएस नगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रो. दुलाल पांडा, निदेशक, नाईपर, प्रो. के.बी. टिक्कू, डीन, नाईपर तथा विंग कमांडर (से.नि.) पी.जे.पी. सिंह वड़ैच, रजिस्ट्रार सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं छात्र उपस्थित रहे।
कार्यवाहक हिन्दी अधिकारी श्री मनोज तिवारी ने वर्ष 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वरचित कविता वाचन प्रतियोगिता के विजेताओं ने अपनी कविताएँ सुनाईं। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त राजभाषा के क्षेत्र में अपना योगदान देने एवं सराहनीय कार्य करने वाले एक अधिकारी जिसमें डॉ. आशुतोष कुमार, सहायक प्राध्यापक एवं दो कर्मचारी जिसमे श्री प्रोमोद कुमार, डाटा प्रोसेसिंग सहायक एवं श. एन. किशोरे बाबु, तकनीकी सहायक एवं आउटसोर्स कर्मचारी श्री राजकिरण को भी पुरस्कृत किया गया | प्रो. एस.एस. शर्मा को हिंदी में वैज्ञानिक व्याख्यान के लिए भी सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में प्रो. पांडा ने कहा कि हिंदी भाषा देश को जोड़ने वाली एक मजबूत कड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने दैनिक कार्यों में हिंदी को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने संस्थान का कुलगीत बनाने पर भी ध्यान आकर्षित किया|
प्रो. टिक्कू ने अपने संबोधन में हिंदी अधिकारी श्री मनोज तिवारी को सफलतापूर्वक पखवाड़ा आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कम से कम पखवाड़ा के दौरान हमें अपने सभी सरकारी पत्राचार में हस्ताक्षर हिंदी में करने का प्रयास करना चाहिए।
धन्यवाद ज्ञापन विंग कमांडर (से.नि.) पी.जे.पी. सिंह वड़ैच द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने उन सभी विभागों का आभार प्रकट किया जिन्होंने पखवाड़े के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि "हिंदी राजभाषा है, हम हिंदी को न केवल मान देंगे, बल्कि अपने जीवन में सम्मान भी देंगे।"
