क्लास फोर गवर्नमेंट एम्प्लाइज यूनियन पंजाब (1680) सब ब्रांच राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला

पटियाला 20 जून 2025- आज दिनांक 20—06—2025 को सरकारी कर्मचारी यूनियन पंजाब (1680) ने जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार (गोलू) के नेतृत्व में सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला की कमेटी का चुनाव करवाया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष साथी दर्शन सिंह लुबाना जी ने की। इस चुनाव मीटिंग में मेडिकल कॉलेज के सभी कच्चे-पक्के दर्जा चार कर्मचारी शामिल हुए। 
जिसमें श्री परमिन्द्र सिंह कंबोज को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके खिलाफ कोई भी उम्मीदवार नहीं आया। मीटिंग में निर्वाचित अध्यक्ष श्री परमिन्द्र सिंह को जिला नेताओं के साथ तालमेल करके अपनी अगली कार्यकारिणी बनाने के लिए अधिकृत किया गया। जिसकी मंजूरी जिला कमेटी द्वारा जारी की जाएगी।
इस मौके पर चेयरमैन राजिंदर सिंह, पूर्व प्रधान अरुण कुमार, कैशियर कमल कांत, सुखदेव सिंह, संजय कुमार, मनोज कुमार आदि नेता मौजूद थे। विक्रम सिंह, मान लाल सलाहकार, कृष्ण कुमार, श्रीमती कमलजीत कौर, अनिल कुमार (गोलू), सचिव देश राज, उपाध्यक्ष अजय कुमार सीपा आदि मौजूद थे।