सीजेएम ने घरौंडा सब डिविजनल लिगल सर्विस कमेटी का किया निरीक्षण
करनाल 30 अक्तूबर: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने मंगलवार को सब डिविजनल लिगल सर्विस कमेटी, घरौंडा का निरीक्षण किया। इस मौके पर ए.सी.जे (सिनियर डिवीजन) एवं सब डिविजनल लिगल सर्विस कमेटी के अध्यक्ष गौरांग शर्मा भी उपस्थित थे।
इस मौके पर सीजेएम डॉ. इरम हसन ने पैनल अधिवक्ताओं को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण बारे जानकारी दी और पराली प्रबंधन हेतु सरकारी योजनाओं से अवगत करवाया।
उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि पराली प्रबंधन संबंधित जानकारी को जनहित में उपयोग करें जिससे पर्यावरण प्रदूषण से बचाव हो सके और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कैंपेन हार्वेस्टिंग हारमनी के तहत अक्तूबर माह में जिला के विभिन्न स्थानों, गांवों व विद्यालयों मे साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया है। जिसमें पैरा लिगल वालंटियर द्वारा जन साधारण को पराली जलाने के नुकसानों व पराली प्रबंधन संबधित सरकारी योजनाओं से अवगत करवाया जा रहा है।
