सीजेएम डा इरम हसन ने प्लेस आफ सेफ्टी का किया निरीक्षण सुविधाओं का लिया जायजा

करनाल, 8 जनवरी: जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी डा. इरम हसन ने वीरवार को प्लेस आफ सेफ्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ज्यूविनायलों से बातचीत की और उन्हें प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सीजेएम डा. इरम हसन ने ज्यूविनालयों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया और उनके अधिकारों से अवगत करवाते हुए मुफत कानूनी सहायता बारे जानकारी दी।
   इसके पश्चात सीजेएम डा. इरम हसन राजकीय महाविद्यालय में पहुंची जहां पर डीएचईओ अनीता व प्रधानाचार्य रेखा त्यागी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों व स्टाफ  को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला करनाल में नेशनल यूथ डे के उपलक्ष्य में 12 जनवरी तक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को नेशनल यूथ डे की बधाई दी और उन्हें नशे से होने वाले नुकसानों बारे जागरूक किया और नशा न करने की शपथ दिलाई। 
नागरिक अस्पताल के काउंसलर हरीश द्वारा विद्यार्थियों व स्टाफ  को नशे के कारण मरीजों की बढ़ती संख्या बारे जानकारी दी और नागरिक अस्पताल द्वारा स्थापित नशा निषेध केंद्रों बारे जागरूक करते हुए बताया कि कोई भी नशे व एच.आई.वी. से पीड़ित व्यक्ति का ईलाज नशा निषेध केंद्रों पर मुफ्त किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों व स्टाफ  को नशे से होने वाले नुकसानों बारे जानकारी देते हुए कहा कि नशे से दूर रहे।
इस अवसर पर जिला के महाविद्यालयो के प्रधानाचार्य के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन भी किया गया। जिसमें सीजेएम डा. इरम हसन नेे सभी प्राधानाचार्य को कैंपेन नशा मुक्त हरियाणा मिशन की जानकारी दी। उन्होने वर्कशॅाप के माध्यम से विद्यार्थियों को कैम्पेन व संबंधित गतिविधियों मे भाग लेकर जन कल्याण में सहयोगी बनने हेतु प्रेरित करने की बात कही। 
इसके अलावा डाटा लिडस रजत नारंग द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों व स्टाफ  को कैम्पेन ‘जागरूक जाओ’ बारे जानकारी दी और बताया कि जिला ए.डी.आर. सैंटर में स्थापित ‘जागरूक जाओ’ केंद्र पर संपर्क करके कोई भी व्यक्ति प्रवास संबधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।