सिटीजन ग्रिवान्सेस रेड्रेसल एसोसिएशन की बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन
करनाल, 12 जनवरी:- रविवार को सिटीजन ग्रिवान्सेस रेड्रेसल एसोसिएशन (पंजीकरण संख्या 01106) की बैठक शर्मा प्रॉपर्टी ऑफिस नं. 142, सेक्टर-6 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर हरीश चंद्र गुलाटी, सीनियर उप-प्रधान ने की। बैठक में क्षेत्र के नागरिकों को प्रभावित कर रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें आवारा पशुओं व कुत्तों से हो रही परेशानियां, पार्कों एवं ग्रीन बेल्ट की साफ-सफाई की बदहाल स्थिति तथा ग्रीन बेल्ट साईं मंदिर वाली सड़क के निर्माण का मुद्दा प्रमुख रहा।
सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें लिखित रूप में अवगत कराया जाएगा। बैठक के दौरान श्री महेश गुप्ता का कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार किया गया तथा श्री ओ. पी. गर्ग को सर्वसम्मति से नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर श्री जितेंद्र कुमार, श्री अजमेर सिंह, श्री अवधेश गुप्ता, डॉ. राजिंदर सिंह तोमर, श्री सुभाष संधू, श्री सहंसपाल मलिक, श्री चरण सिंह मलिक, श्री ओ. पी. गर्ग, डॉ. वाई. एस. राजपूत, श्री जनक सिंह, श्री हुकम सिंह देसवाल, श्री विजय पाल कंबोज, श्री के. एस. पन्नू, श्री विजय शर्मा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के अंत में महासचिव इंजीनियर अवधेश कुमार गुप्ता ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
