सीआईए2 करनाल की कार्रवाई चोरी की ट्यूबल मोटर व बाइक बरामद

करनाल, 7 अक्टूबर: जिला पुलिस की क्राइम यूनिट सीआईए-2 की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर सहायक उप-निरीक्षक देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांव कालरी जागीर, इंद्री से दो आरोपियों को काबू किया है।

गिरफ्तार आरोपी हैं:-
अरविंद पुत्र सुशील
प्रवेश कुमार पुत्र बलविंदर,
दोनों निवासी गांव कालरी जागीर, इंद्री, जिला करनाल।

टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरीशुदा ट्यूबल मोटर और वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अनुसंधान अधिकारी के अनुसार, आरोपियों ने दिनांक 2 अक्टूबर 2025 की रात गांव कालरी जागीर, इंद्री के खेतों से एक ट्यूबल मोटर चोरी की थी। 
आज दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है।