मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने किया नमो क्रिकेट लीग ट्रॉफी का अनावरण
रतिया, 16 सितंबर:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव एवं सुदेश भंडारी चैरीटेबल के अध्यक्ष तरुण भंडारी मुख्यातिथि के रूप में नमो क्रिकेट लीग ट्रॉफी अनावरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि 17 सितंबर से एमएम कॉलेज फतेहाबाद में नमो क्रिकेट लीग का आगाज होगा, जिसमें 55 हजार खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। विजेता टीम को 21 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
ट्रॉफी अनावरण के उपरांत माननीय तरुण भंडारी का भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला फतेहाबाद के वरिष्ठ उपप्रधान मंगत मित्तल के निवास स्थान पर आत्मीय आगमन हुआ। इस गौरवमयी अवसर पर मंगत मित्तल ने अपने साथियों सहित पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हृदय से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया और कहा कि उनके निवास पर आगमन उनके परिवार एवं समस्त व्यापार मंडल के लिए अत्यंत सम्मान और गौरव का विषय है।
इस मौके पर महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन भवानी सिंह, डॉ. नैब सिंह मंडेर, पारस सिंगला, गुरचरण सिंह खोखर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं मित्तल परिवार उपस्थित रहे।
