बाबा केवल सिंह जी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भेजी शुभकामनाएं
हरोली/ऊना, 6 जुलाई (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के प्रमुख बाबा केवल सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने उन्हें शुभकामना संदेश भेजा।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारी तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से बाबा केवल सिंह जी को सम्मानित करते हुए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) एवं लोई भेंट की।
बाबा केवल सिंह जी ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। वहीं, गुरु घर की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बाबा केवल सिंह जी, बाबा सुखदेव सिंह जी, बाबा नरेश सिंह जी सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।
