मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने होशियारपुर में ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण किया

होशियारपुर-  भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जून 2025 के लिए होशियारपुर जिले में स्थापित ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण आज पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. द्वारा किया गया। यह निरीक्षण अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (चुनाव) अमरबीर कौर भुल्लर की मौजूदगी में किया गया, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्राम विकास) निकास कुमार, सहायक कमिश्नर ओयाशी मंडल भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान गोदाम को खोला गया तथा ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग सिस्टम व सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का गंभीरता से निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी संबंधित रिकॉर्ड, लॉगबुक व एंट्री रजिस्टर की भी जांच की गई, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस का तिमाही निरीक्षण एक नियमित एवं अनिवार्य प्रक्रिया है जो प्रत्येक जिले में निर्धारित समय के अनुसार की जाती है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता बनाए रखना है। 
उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि होशियारपुर जिले में वेयरहाउस की व्यवस्था उच्चतम मानकों के अनुरूप पाई गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि चुनाव आयोग की इस पहल से आम जनता का लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास मजबूत होता है तथा मशीनों की निष्पक्षता के बारे में फैली भ्रांतियां दूर होती हैं। 
इस अवसर पर भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, कांग्रेस से रजनीश टंडन, आप से जसपाल सिंह व जय राम, बसपा से मदन सिंह बैंस, नोडल अधिकारी ईवीएम बलविंदर सिंह, सहायक नोडल अधिकारी जसपाल सिंह व रूपिंदरपाल सिंह, पीडब्ल्यूडी आबकारी अधिकारी गुरमीत सिंह, एसडीओ तिलक राज, तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखवीर सिंह, राजन मोंगा भी उपस्थित थे।