केमिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से दिया गया दो वर्ष का विस्तार
हांसी:–हांसी केमिस्ट एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए विस्तार मिला। एसोसिएशन की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी ने फूलों की होली खेली और सौहार्दपूर्ण वातावरण में जलपान किया। साथ ही अमिताभ भटनागर को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।
दो वर्ष के लिए निरंतर कार्यभार संभालने वाले पदाधिकारियों में एसोसिएशन के सरपरस्त राजकुमार मनचंदा, प्रधान अमिताभ भटनागर, सचिव गुलशन कुमार, कैशियर संदीप चुघ व प्रवक्ता अश्विनी पोपली शामिल हैं। प्रवक्ता अश्विनी पोपली ने बताया कि संगठन आने वाले समय में भी केमिस्ट हितों की रक्षा, सामाजिक कार्यों और सेवा भावना के साथ निरंतर सक्रिय रहेगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन प्रधान अमिताभ भटनागर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता को ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति बताया। कार्यक्रम में दयानंद मेहता, संजय सिंधर, हरीश गावड़ी, सौरभ भाटिया, राजेंद्र अग्रवाल,विजय सरदाना, मोहित अग्रवाल, दीपक सिंद्धवानी, अजय सक्सेना सहित एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
