चंडीगढ़ योग सभा द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

चंडीगढ़, जून 2026: चंडीगढ़ योग सभा, सेक्टर 30-ए, चंडीगढ़ द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को अपने योग आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर को भव्य रूप से मनाने हेतु 17 जून से 21 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे एक पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर सुप्रसिद्ध योगाचार्य श्री भूपिंदर नेगी जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न होगा। योगाचार्य नेगी जी को योग विज्ञान के माध्यम से सामान्य एवं दीर्घकालिक (क्रॉनिक) रोगों के उपचार एवं स्वास्थ्य संवर्धन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के कारण उन्हें विभिन्न टीवी चैनलों पर भी देखा जा चुका है।
शिविर में प्रतिभागियों को योग की प्रामाणिक विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन तथा आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त की जा सके। योग भारत की प्राचीन एवं महान वैज्ञानिक परंपरा है, जो केवल शरीर ही नहीं बल्कि मन और आत्मा के समग्र विकास का माध्यम है।
चंडीगढ़ योग सभा सभी नागरिकों, योग प्रेमियों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों से इस योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस पावन आयोजन को सफल बनाने का हार्दिक आह्वान करती है।
स्थान: चंडीगढ़ योग सभा आश्रम, सेक्टर 30-ए, चंडीगढ़
तिथि: 17 जून से 21 जून 2026
समय: प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे
"योग अपनाएं – स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त आत्मा पाएं।"

जारीकर्ता:
चंडीगढ़ योग सभा
सेक्टर 30-ए, चंडीगढ़