चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने संसद में चंडीगढ़ के गंभीर मुद्दौ को रखा

चंडीगढ़:-  चंडीगढ़ के सांसद श्री मनीष तिवारी जी ने आज संसद में चंडीगढ़ से जुड़े गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने सुखना चोए, नॉर्दर्न चोए और पटियाला की राव में लगातार और बेतहाशा हो रहे प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे “सिटी ब्यूटीफुल” की पहचान को गहरा नुकसान पहुँच रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर-38 वेस्ट और दादू माजरा की सीमा पर स्थित गार्बेज डंप की अत्यंत दयनीय स्थिति की ओर भी ध्यान दिलाया, जो आसपास के इलाकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।
माननीय सांसद ने पर्यावरण मंत्री और गृह मंत्री से मांग की कि वे चंडीगढ़ की सफाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए तुरंत ठोस और प्रभावी कदम उठाएं, ताकि चंडीगढ़ अपनी “सिटी ब्यूटीफुल” की पहचान को बरकरार रख सके।