चंडीगढ़ के बच्चों ने कर्नाटक का परिधान पहनकर की मस्ती

चंडीगढ़, 28 मई- भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के तहत सेक्टर 37 के सरकारी स्कूल में कन्नड़ भाषा की कक्षा में चंडीगढ़ के बच्चों ने कर्नाटक का परिधान पहनकर मस्ती की।
इस अवसर पर, बच्चे कर्नाटक की साड़ी और पारंपरिक परिधान पहनकर आए। कन्नड़ पढ़ाने वाली श्रीदेवी मैडम सभी बच्चों के लिए डोसा लेकर आईं, और डोसा खाने के बाद, बच्चों ने कर्नाटक की संस्कृति और शिष्टाचार के बारे में चर्चा की।