शरीरदानियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
गढ़शंकर: रोटरी आई एंड कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी यूनिट गढ़शंकर के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह की अगुवाई में शरीरदानियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर यूनिट प्रधान डॉ. लखविंदर कुमार बिलड़ौ ने शरीरदानियों के इस नेक कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमओ डॉ. अजय बसरा उपस्थित रहे। उन्होंने अर्चना और उनकी माता सुरजीत कौर, वार्ड नंबर 11, गढ़शंकर सहित अन्य शरीरदानियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान महादान है और शरीरदान मेडिकल कॉलेजों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है, जिससे चिकित्सा शिक्षा और शोध कार्यों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने लोगों से समाजहित में नेत्रदान और शरीरदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस मौके पर श्री जगदीश राय, उकार सिंह चाहलपुरी, विक्की मल्लण और अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
