हुड़दंग नहीं संस्कारों के साथ मनाएं होली जितेंद्र सिंह अहलावत

करनाल, 3 मार्च:- होली के पावन अवसर पर जेनेसिस क्लासेज के डायरेक्टर जितेंद्र सिंह ने समाज, युवाओं और बच्चों के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश जारी करते हुए अपील की है कि रंगों के इस पर्व को शांति, सद्भाव और अनुशासन के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि होली हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, लेकिन कुछ लोग इसे हुड़दंग, नशा और असामाजिक गतिविधियों का माध्यम बना देते हैं, जिससे त्योहार की गरिमा प्रभावित होती है।  
जितेंद्र सिंह ने विशेष रूप से छात्रों और युवाओं से आग्रह किया कि वे जबरदस्ती किसी पर रंग न डालें, महिलाओं व बुजुर्गों का सम्मान करें और पर्यावरण के अनुकूल रंगों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी रोकना और सुरक्षित तरीके से होली खेलना हम सबकी जिम्मेदारी है।  उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को अच्छे संस्कार दें और त्योहार को प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने के लिए प्रेरित करें। 
हमारी कोशिश होनी चाहिए कि होली खुशियों का संदेश दे, न कि किसी के लिए परेशानी का कारण बने। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि समाज में सकारात्मक माहौल बनाएं और मिल-जुलकर सुरक्षित, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण होली मनाएं।