पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

एस.ए.एस. नगर, 28 जून: स्थानीय फेज़ 10 में एक पेड़ एक होंडा सिविक कार पर गिर गया, जिसके कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी देते हुए मकान नंबर 2062, फेज़ 10 के निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि बीती रात बारिश और हवा के कारण एक पेड़ गिर गया, जिसके कारण उनकी होंडा सिविक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।