कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की
चंडीगढ़, 18 जुलाई - हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आज दिल्ली स्थित केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान, श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ राज्य की प्रगति, विकास और कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की। श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को हरियाणा के विकास के लिए चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी भी दी।
