कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे हांसी, निर्माणाधीन पार्टी कार्यालय का किया निरीक्षण

हिसार:– कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार कृष्ण बेदी हांसी के विश्रामगृह में पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत हांसी भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी और हांसी भाजपा के मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना ने किया। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
 इसके बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने निर्माणाधीन पार्टी कार्यालय में जाकर निरीक्षण किया और कार्यालय को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान धर्मवीर रतेरिया, मनजीत जांगड़ा,नवीन कौशिक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।