माँ का दूध बच्चे के लिए अमृत समान डॉ हर्ष

फिरोजपुर, 6 अगस्त:- सिविल सर्जन डॉ. मीनाक्षी ढींगरा के दिशा निर्देशों पर डॉ हर्ष कार्यकारी एस एम ओ ममदोट के नेतृत्व में बी एस एफ की बटालियन ममदोट में माँ के दूध की महत्ता संबंधी सेमिनार लगाया गया। इस मौके पर बोलते हुए डॉ सवकृत मेडिकल अफसर द्वारा कहा गया कि माँ का दूध जहाँ बच्चे के बेहतर दिमागी विकास में मदद करने के साथ खतरनाक बीमारियों से रक्षा करता है वहीं कैंसर के साथ-साथ बी पी, शुगर आदि बीमारियों से बचाने में सहायक साबित होता है। 
डॉ हर्ष कार्यकारी सीनियर मेडिकल अफसर ने कहा कि माँ का दूध बच्चे के लिए अमृत समान है और इससे बच्चे को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि विज्ञान ने तथ्य निकाल दिए हैं कि माँ का दूध बच्चे को देने से दोनों कैंसर जैसी नामुराद बीमारियों से बच सकते हैं और साथ ही बच्चों में मोटापा, शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियाँ होने का खतरा काफी कम हो जाता है। 
उन्होंने कहा कि नव जन्मे बच्चों को छह महीने तक सिर्फ माँ का दूध ही देना चाहिए। इस मौके पर अमरजीत बी ई ई ने कहा कि घर में माँ के हाथों बनाया गया खाना खाने की सलाह देते हुए उन्होंने नई पीढ़ी को जंक फूड से परहेज रखने की सलाह दी। माँ के दूध का सेवन करने से बच्चे की मानसिक और शारीरिक ताकत में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि बच्चे को माँ का दूध ताकत ही नहीं बख्शता बल्कि उसकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी इससे बढ़ती है।
इस मौके पर बोलते हुए डॉ अंकुश रावल मेडिकल अफसर बी एस एफ 99 बटालियन ने कहा कि हर बच्चा अपनी माँ का चाँद होता है और चाँद को बचाए रखने के लिए हरेक माँ का फर्ज बनता है कि वह अन्य सुविधाओं के साथ-साथ बच्चे को अधिक से अधिक स्तनपान करवाए ताकि उसका बच्चा किसी पक्ष से अधूरा न रह सके। 
उन्होंने कहा कि आज के दौर में गंदले हो रहे वातावरण और मिलावटी हो चुकी वस्तुओं से बच्चे को बचाने के लिए जहाँ इनका सेवन न के बराबर करना चाहिए, वहीं बच्चे को माँ का दूध कई तरह की भयानक बीमारियों से लड़ने की क्षमता बख्शता है। इस मौके पर जी सरवन फार्मासिस्ट बी एस एफ 99 बटालियन, गंभीर बी एस एफ 99 बटालियन नर्सिंग स्टाफ हाजिर थे।