ब्राह्मण समाज वेलफेयर फ्रंट पंजाब ने आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पटियाला- ब्राह्मण समाज वेलफेयर फ्रंट पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड पंजाब एडवोकेट हरिंदर शर्मा कौरजीवाला और पूरन स्वामी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों पर की गई क्रूर गोलीबारी की कड़ी निंदा की है।
शाम करीब 7:00 बजे नेहरू पार्क पटियाला में पूरन स्वामी जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र पहलगाम में मारे गए पर्यटकों की आत्मिक शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया तथा दो मिनट का मौन रखा गया तथा पुष्पांजलि अर्पित की गई। विरोध मार्च के दौरान लोगों ने बेरहमी से मारे गए निर्दोष पर्यटकों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की तथा पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ गुस्से से भरे चेहरे साफ दिखाई दे रहे थे।
विरोध मार्च के बाद पूरन स्वामी ने लोगों से एक-दूसरे के साथ भाईचारा बनाए रखने की अपील की। ब्राह्मण समाज वेलफेयर फ्रंट पंजाब ने मांग की है कि भारत सरकार इन आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
