ब्रह्म ज्योति अमृत कलश शोभायात्रा हर्षोल्लास से हुई समपन्न।

योगवासिष्ठ महारामायण के रचयिता, माता सीता के रक्षक, लव कुश के पालनहार, भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस ( ज्योति पर्व) के उपलक्ष्य में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ( रजि.) - भावाधस के तत्वधाम मे धर्म गुरु डाॅ. देव सिंह अद्वैती जी महाराज के सान्निध्य में आज ब्रह्म ज्योति अमृत कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें 108 महिलाऐं  कलश उठा कर नंगे पांव पुर्ण आस्था से चल रही थी। विभिन्न मनमोहक झांकिए यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। जिमें विशेष रूप से माता सीता लव कुश के साथ वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में युवा लडकिया हाथ में केसरिया रंग का ध्वज लिए सनातन संस्कृति का गौरवमय प्रर्दशन कर वीरतापूर्ण आगे बढ़ रही थी। भव्य कलश यात्रा का अनुशासित हो कर चलना सभी को प्रभावित कर रहा था।
यह कलश शोभायात्रा पंजाब युनिवर्सिटी के सैक्टर 25 ऐ , के साऊथ केम्पस से आरम्भ हो कर डड्डूमाजरा, सैक्टर 38 डी से सैक्टर 37 सी सनातन धर्म मन्दिर के सामने से होते 37/36 डिवाइडिंग रोड़ से सैक्टर 24 डी, पी. जी. आई क्वाटर्ज  के प्राचीन वाल्मीकि आश्रम में पहुँच कर एक भव्य समापन समारोह में परिवर्तित हो गई। समापन समारोह में पुज्य धर्म गुरु जी के 75 वें जन्मदिन पर धर्म गुरु जी के द्वारा रचित प्रकाशित 76 धार्मिक, सामाजिक किताबों के जीवन सफर पर एक किताब अभी हाल ही में ब्रह्मलीन हुए वीरश्रेष्ठ गंगा राम सोलंकी, जी गुजरत राष्ट्रीय निर्देशक, भावाधस- भारत द्वारा लिखित  पुस्तक का विमोचन मान्य प्रदीप शर्मा जी के द्वारा किया गया। 
विशेष रूप में पहुंचे मान्य प्रदीप शर्मा जी, विभाग मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद- चण्डीगढ़, मान्य विश्व दीप जी, विभाग कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, स्वामी ओ पी द्राविड़ अद्वैती जी, राष्ट्रीय महामन्त्री भावाधस- भारत, एडवोकेट मोदगिल, अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, चण्डीगढ़, मान्य श्री जीत पाल मित्तल वरिष्ठ समाज सेवक, प्रो. संदीप संधू समाज सेविका, राकेश उपप्ल, अध्यक्ष, बजरंग दल, श्री सतपाल वर्मा जी, अध्यक्ष, जिला नंबर एक भाजपा,वीर भरत गहलोत पुर्व पार्षद चण्डीगढ़, एडवोकेट अमित खेरवाल, अध्यक्ष एस सी, एस टी प्रकोष्ठ, भाजपा, सभी वक्ताओं ने भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और सभी धर्म प्रेमियों को बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित की, उपरोक्त के अतिरिक्त भारी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कर्मवीर राज कुमार अद्वैती जी, राष्ट्रीय निर्देशक, भावाधस संगठन- भारत, कर्मवीर अशोक कुमार अद्वैती, राष्ट्रीय सह-सचिव, भावाधस, डाक्टर तरस पाल राजवंशी, वीरश्रेष्ठ रविन्द्र केशला अद्वैती, अध्यक्ष, भावाधस चण्डीगढ़, वीरश्रेष्ठ रमेश गोगलीया, वीरश्रेष्ठ प्रेम चन्द झंझोटड़, वीरश्रेष्ठ संजय घांवरी, वीरश्रेष्ठ सुरज पाल चांवरीया, वीर सागर द्राविड़, युवा विंग अध्यक्ष, वीर मनिष पारचा, महिला विंग से वीरांगना सुनिता सौढ़ा, सविता झंझोटड़, सिमा झंझोटड़, सुनिता झंझोटड़, ममता झंझोटड़, रेखा टांक, कृष्णा द्राविड़, आदि वीर वीरांगनाओं ने भारी संख्या में शामिल हुए।