बंगाणा में निर्विरोध बनी बोहरू पंचायत

ऊना, 15 मई:- पंचायती राज चुनाव में बंगाणा उपमंडल की ग्राम पंचायत बोहरू  निर्विरोध चुन ली गई है। पंचायत में प्रधान, उपप्रधान सहित सभी वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
मीता देवी को पंचायत प्रधान और जगदेव सिंह को उपप्रधान चुना गया है। वहीं वार्ड नंबर-1 से रविंद्र सिंह, वार्ड नंबर-2 से पूजा देवी, वार्ड नंबर-3 से रीना देवी, वार्ड नंबर-4 से राजेंद्र सिंह तथा वार्ड नंबर-5 से ममता वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई हैं।