फॉर्च्यून पोल्ट्री फीड्स रामायण द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
हांसी:– फॉर्च्यून पोल्ट्री फीड्स रामायण द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन कंपनी के निदेशक दीपेन्द्र मलिक एवं परमिन्दर मलिक जनरल मैनेजर, सतीश कुमार और असिस्टेंट जनरल मैनेजर निशा छाबड़ा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम राजेश खोथ व अध्यक्षता देपल गांव की सरपंच सुमित्रा देवी व सरपंच प्रतिनिधि मास्टर भूपेन्द्र मालिक रहे।
एसडीएम राजेश खोथ ने युवा पीढ़ी को रक्तदान के प्रति जागरूक देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सभी रक्तदाताओं को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।
शिविर के सफल संचालन में निशु, सुमित, सुरेन्द्र, नवीन, सागर,मनदीप ,मोनिका व सिमरन ने स्वयंसेवक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष बात यह रही कि महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्त संग्रहण का कार्य मंगलम ब्लड बैंक, हांसी की टीम द्वारा किया गया।
शिविर के दौरान कुल 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। यह रक्तदान शिविर समाज सेवा की दिशा में फॉर्च्यून पोल्ट्री फीड्स रामायण की एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
