शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर 199 रक्तदानियों ने किया रक्तदान

हरोली/ऊना, 23 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 199 रक्तदानियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लडलाइंस एवं सोशल वेलफेयर समिति द्वारा इस शिविर का सफल आयोजन किया गया।
संस्था के सदस्य संदीप शर्मा, मोहित विशिष्ट, अमन लमबड, रमन राणा, महेंद्र बिट्टू, राजेश प्रधान, हर्षदीप, वासुदेव, ब्रह्मचारी, मंगी जालंधर सहित अनमोल, दक्ष, अंश, रोहन, मुनीश, कुलदीप, अंकित, गगन, मोहित, रोहित, श्रेया, अनीश, वंदना (चंडीगढ़), पलक, ज्योति (मलेरकोटला) आदि नारी शक्ति ने भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश शिव सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पंडित मोहन लाल दत्त मेमोरियल वेलफेयर टूर्नामेंट खड्ड के चेयरमैन जय दत्ता ने विशेष रूप से शिरकत की और 50वीं बार रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी समाजसेवियों को ऐसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संस्थाओं की ओर से रक्तदानियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
संस्था के सदस्य संदीप शर्मा ने बताया कि पीजीआई की तर्ज पर यहां भी रक्तदानियों को एक विशेष कार्ड प्रदान किया गया है, जिसके माध्यम से उन्हें वर्ष में एक बार रक्त उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में रक्त की कमी होती है, तो संस्था की ओर से रक्त उपलब्ध करवाने में हर संभव सहायता की जाएगी।