पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भाजपा की अनुशासनात्मक कार्रवाई

होशियारपुर:- भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी में अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण वार्ड नं  2 से जगमोहन नरुला, वार्ड नं. 3 से रमेश ठाकुर और शिखा जरयाल, वार्ड नं. 15 से शिव शंकर, वार्ड नं 16 से सुदामा राय, वार्ड नं. 43 से चिंटू हंस, वार्ड नं 37 से गुरप्रीत कौर, वार्ड नं 44 से स्वतंत्र कैंथ की भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है।
साथ ही, उक्त तीनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भारतीय जनता पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।