टाहलीवाल बस स्टैंड पर भाजपा की जीत का जश्न लड्डू बांटकर मनाई खुशी

हरोली/ऊना (राजवीर चोपड़ा):- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद हरोली क्षेत्र के टाहलीवाल बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा नेता प्रोफेसर राम कुमार की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस खुशी के मौके पर शामिल हुए और जीत को उत्सव के रूप में मनाया।
प्रोफेसर राम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, दूरदर्शी नीतियों और संगठन की मेहनत का ही परिणाम है कि पार्टी को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक सफलता मिली है।
उन्होंने कहा कि यह जनादेश देशवासियों के भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर अटूट विश्वास को दर्शाता है और यह जीत “नए भारत-विकसित भारत” के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार बनना जनता के विश्वास का प्रतीक है।
इस अवसर पर अशोक कुमार, अजय जोशी, रजत राणा, कारण राणा, गोविंद ठाकुर, अजय सहजल, मनोहर लाल शर्मा और दीपक राणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।