भाजपा ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

एसएएस नगर, 14 अप्रैल- भाजपा मंडल 2 द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फेज 3बी2 में डाॅ. भीम राव अंबेडकर संस्थान में आयोजित समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने कहा कि भारत के इतिहास में कुछ ऐसे महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने समाज की दिशा और दशा को पूरी तरह बदल दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर एक ऐसा नाम है जिनका जीवन भारत में समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे की भावना के लिए समर्पित रहा।
मंडल 2 के अध्यक्ष रमन साली ने कहा कि उनके सम्मान और स्मृति में 14 अप्रैल को पूरे देश में अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह सिर्फ एक व्यक्ति का जन्मदिन नहीं है, बल्कि एक आंदोलन का स्मरणोत्सव भी है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीव जोशी, अनिल कुमार गुड्डु, राखी पाठक, जसमिंदर पाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर, वेद वशिष्ठ, अनीता जोशी, सिसपाल गर्ग, प्रदीप सोनी, भाजपा युवा अध्यक्ष ताहिल शर्मा, अभिषेक शर्मा, आसमां अरोड़ा, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।