भतेरी देवी ने मंत्री रणबीर गंगवा को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

हरियाणा/हिसार:- जिला सचिव भाजपा हांसी भतेरी देवी ने हरियाणा सरकार में लोकनिर्माण विभाग एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके आवास पर पहुंचकर केक कटवाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री को होली की हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं कीं।
भतेरी देवी ने कहा कि रणबीर गंगवा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है और आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने मंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला प्रभारी युवा मोर्चा डबवाली संजीव गंगवा, मिलगेट मंडल महामंत्री पितांबर दहिया एवं आशीष जांगड़ा भी उपस्थित रहे। पितांबर दहिया ने भी मंत्री रणबीर गंगवा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबे जीवन और स्वस्थ जीवन की कामना की तथा कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और मिठाई वितरण के साथ हुआ।