भारत विकास परिषद–कृष्ण शाखा द्वारा गौ सेवा एवं भक्ति संगीत संध्या का आयोजन
करनाल, 17 सितंबर:- भारत विकास परिषद – कृष्ण शाखा, करनाल द्वारा मंगलवार 16 सितम्बर 2025 को अर्जुन गेट स्थित राधा कृष्ण गौशाला में “गौ माता ही मानव सेवा है” विषय पर गौ सेवा प्रकल्प एवं भक्ति संगीत संध्या का आयोजन परिषद के अध्यक्ष श्री अनिल मदान के नेतृत्व और सचिव श्रीमती सोनिया मेहता की सहभागिता में किया गया, जिसमें लगभग 50 सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर श्री राज बजाज जी, श्री राकेश हंस जी, श्रीमती प्रिया सोई जी, श्रीमती रेनू तनेजा , श्रीमती हर्षिता सुखीजा जी, श्रीमती नीलम ढींगरा , श्रीमती साक्षी सलूजा एवं श्री कृष्णा मखीजा ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई तथा सभी सदस्यों ने मिलकर गौ माता को फूलों की माला पहनाई और सामूहिक गौ आरती की। कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख श्री राज बजाज एवं श्री नरेश अरोड़ा रहे, जिन्होंने इस आयोजन के माध्यम से सदस्यों में सेवा भावना एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।
