भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा ने मनाया भव्य दीपोत्सव

करनाल,13अक्टूबर: क्राउन प्लाज़ा में गत रविवार की शाम “रोशनी, संगीत और मुस्कुराहटों” से झिलमिला उठी , जब भारत विकास परिषद (कृष्ण शाखा) करनाल ने भव्य दीपावली महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनिल मदान अध्यक्ष तथा श्रीमती सोनिया मेहता जी सचिव ने की।

**कार्यक्रम की प्रकल्प प्रमुख रहीं :
श्रीमती मीनू चावला जी एवं श्रीमती अलका अरोड़ा जी। समारोह का शुभारंभ “वंदे मातरम” के जोशीले सुरों से हुआ। इसके पश्चात साक्षी सलूजा जी, सुमन अरोड़ा जी और ममता चंद्रा जी ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत कर सभी का हृदय जीत लिया। 
दीपों की जगमगाहट के बीच सदस्यों ने मस्तीभरे गेम्स खेले,सांस्कृतिक गीतों पर थिरके और ठहाकों से वातावरण को उल्लासमय बना दिया। मुख्य अतिथि श्री संजय बठला जी की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में सचमुच “चार चांद” लगा दिए। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
 कार्यक्रम के समापन पर सभी शाखा सदस्यों को दिवाली उपहार प्रदान किए गए तथा स्वादिष्ट जलपान का आनंद लिया गया।अंत में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।