भाई घनैया जी वेलफेयर सोसायटी ने चार जरूरतमंद विद्यार्थियों की पूरी फीस भरी

होशियारपुर- भाई घनैया जी वेलफेयर सोसायटी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार जरूरतमंद विद्यार्थियों की पूरी साल की फीस भरी। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष स. जसमीत सिंह सेठी ने कहा कि वे अपनी सोसायटी की ओर से विद्या मंदिर स्कूल की चार छात्राओं की पूरी साल की फीस भरते हैं। 
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए, उच्च शिक्षा प्राप्त कर अच्छे नागरिक बनना चाहिए तथा देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष स. आज्ञा पाल साहनी ने कहा कि हमारी संस्था समय-समय पर समाज कल्याण के कार्यों में सहयोग करती रहती है तथा बच्चों को कॉपियां व आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करवाती है। मंच का संचालन स्कूल की मैडम मोनिका नारंग जी ने बखूबी किया।
 स्कूल की प्रिंसिपल शोभा रानी ने संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर भूपिंदर सिंह, गुरजीत सिंह वधावन, जसवंत सिंह भोगल, गुरप्रीत सिंह, प्रोफेसर दलजीत सिंह, जसवीर सिंह जस्सी और स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था।