सपनों की उड़ान से पहले ही लैंड पुलिस ने पकड़े विदेश भेजने वाले ठग
करनाल,14 नवम्बर:- जिला पुलिस थाना शहर की टीम द्वारा विश्वसनीय साक्ष्य के आधार पर उप निरीक्षक राजवीर सिंह की अध्यक्षता में टीम द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख 55 हजार रुपए की ठगी करने के मामले में तीन आरोपी:-
1. गौरव पुत्र जसवंत निवासी गांव ढोला खान पोंटासाहिब, हिमाचल।
2. हरप्रीत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब, पंजाब।
3. मेहनाज पत्नी हरप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब, पंजाब को गिरफ्तार किया है।
अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर करनाल में 26 अप्रैल 2025 को विदेश भेजने के नाम पर की गई 12 लाख 55 हजार की ठगी बारे मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त तीनों आरोपियो और अन्य दो आरोपी हरपुनीत उर्फ जोली व लोकेश ने उसे उसके दो लड़कों को विदेश भेजने का झांसा देकर कुल 12 लाख 55 हजार रुपए की ठगी की।
पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले में पहले दो आरोपीयो हरपुनीत उर्फ जोली व लोकेश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। व तीनों आरोपी से आगामी गहनता से पूछताछ जारी है। व आरोपीयो को पेश अदालत कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
