पुलिस डी ए वी पब्लिक स्कूल अम्बाला शहर में हुआ बेबी शो का आयोजन
अंबाला, 28 दिसंबर:- आज पुलिस डी ए वी पब्लिक स्कूल, अम्बाला शहर के ऑडिटोरियम में नर्सरी विंग के बच्चों द्वारा बेबी शो का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी गान के साथ किया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चे हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वो हमारी अगली पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। बच्चों का उम्र के अनुसार विकास बहुत जरूरी है। इस में उनके फिजिकल एक्टिविटी का रोल महत्वपूर्ण होता है। इसलिए हमारे विद्यालय में बच्चों को हर प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी करवाई जाती है। सही मार्गदर्शन बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उदेश्य बच्चो का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सभी प्रस्तुतियों की प्रशंशा की ।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डॉ. रजत जैन डी एम कार्डियोलॉजिस्ट थे ।उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि बचपन ही एक ऐसा समय है जब आप अपने बच्चों के साथ अपना पूरा समय बिता सकते है।
।नर्सरी के नन्हे-नन्हे बच्चों ने बचपन की मस्तियों को दिखाते हुए अलग-अलग सॉन्गस पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दीट। नर्सरी के बच्चों ने अलग-अलग वेशभूषा में मॉडलिंग करके अपना जलवा दिखाया ,जिसे देखकर अभिभावक अति प्रसन्न हुए। बच्चों ने हरियाणवी डांस से माहौल को और ज्यादा उत्साहित और जोश से भर दिया। छोटे-छोटे बच्चे हरियाणवी ड्रेस में बहुत सुंदर लग रहे थे। बच्चों ने अलग-अलग इंग्लिश सोंग्स पर सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दीं । उन्होंने स्केटिंग के माध्यम से चार्ली चैपलिन की तरह जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करना चाहिए ,अलग अलग स्टंट के माध्यम से बहुत ही सुंदर तरीके से दर्शाया और कठपुतली डांस से सब का मन मोह लिया। बच्चों ने पंजाब की झलक भंगडा और गिदा प्रस्तुति देकर सारे माहौल को आनंदमय और रोचक बना दिया ।इस कार्यक्रम में 300 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। बच्चों का जोश व उत्साह देखते ही बनता था।
स्कूल में पूरे वर्ष करवाई गई अलग-अलग प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बधाई दी तथा पुरस्कार दे कर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में 200 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
