रतिया में बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

रतिया,14 अप्रैल:- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण रतिया में नागर स्पोर्ट टैलेंट लाइव एकेडमी द्वारा  ग्राउंड में भारत रत्न बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एकेडमी के खिलाड़ियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहिब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
 कार्यक्रम मे शर्मा चंद लाली (जिला सलाहकार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) ने शिरकत की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहिब केवल एक संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि ज्ञान के प्रतीक और सामाजिक न्याय के सबसे बड़े पैरोकार थे। उनके द्वारा दिखाए गए समानता और शिक्षा के मार्ग पर चलकर ही हम एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।"
एडमी के कोच रघुबीर सिंह ने युवाओं और खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बाबा साहिब का जीवन संघर्ष हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा और दृढ़ संकल्प से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के साथ-साथ बाबा साहिब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
 इस कार्यक्रम के दौरान एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने बाबा साहिब के जीवन और उनके योगदान पर चर्चा की। इस मौके पर खेल जगत से जुड़ी हस्तियां और शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।