नए आयकर अधिनियम 2025 के संबंध में जागरूकता सेमिनार का आयोजन
होशियारपुर: आयकर विभाग द्वारा होशियारपुर के होटल एम्बर रेजिडेंसी में नए आयकर अधिनियम 2025 के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष सेमिनार "प्रारंभ 2026" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवदान सिंह भदौरिया, प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स, जालंधर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ एस.पी. सिंह, डिप्टी कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स और नरेश भगत, डिप्टी कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स भी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने नए आयकर अधिनियम 2025 की मुख्य विशेषताओं और इसमें किए गए महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य करदाताओं, व्यापारियों, पेशेवरों और आम लोगों को नए कानून की धाराओं से परिचित कराना और स्वेच्छा से कर भुगतान के लिए प्रेरित करना है।
सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए गए। व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, चार्टर्ड अकाउंटेंटों, टैक्स प्रैक्टिशनरों और अन्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि कर प्रणाली के बारे में लोगों की समझ और अधिक बढ़ सके।
