बाल विवाह के बारे में जागरूकता सेमिनार आयोजित

एस.ए.एस. नगर, 28 जून: पंजाब पुलिस सांझ केंद्र सब डिवीजन नंबर 1 ने स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र फेज़-7 में स्थित गुरु नानक अमर कॉलोनी, सेक्टर-57 में एक सेमिनार आयोजित किया, जिसमें लोगों को कम उम्र में विवाह न करने के बारे में जागरूक किया गया।
सांझ केंद्र के प्रभारी ए.एस.आई. रणबीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सेमिनार के दौरान लोगों को बताया गया कि विवाह के समय लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक और लड़के की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
इस अवसर पर ए.एस.आई. रणबीर सिंह ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस अवसर पर फेज़ 1 सब डिवीजन नंबर 1 के थाने से साहिल सैनी और समिति सदस्य आर.पी. वालिया भी मौजूद थे।