कैम्पेन ”नई दिशा नई उड़ान“ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
करनाल, 24 सितम्बर:- जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बुधवार को कैम्पेन ”नई दिशा नई उड़ान“ के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डाॅ. इरम हसन ने बताया कि पैरा लीगल वालंटियर डाॅ.नीना द्वारा ज्युविनायलों के लिए त्रिदिवसीय योग सेशन का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि 22 सितम्बर से 24 सितम्बर तक प्लेस आफ सेफ्टी मे रह रहे ज्युविनायलों के लिए योगा व मैडिटेशन सैशन का आयोजन किया गया।
इसके अलावा पैनल अधिवक्ता मोनिका शर्मा व पैरा लीगल वालंटियर पूजा वर्मा ने ज्युविनायलों के लिए जागरूकता शिविर लगा कर उन्हे उनके अधिकारों व मुफ्त कानूनी सेवाओं बारे जागरूक किया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ जुड़ी स्वयंसेवी के सौजन्य से सभी ज्युविनायलों को रिफ्रैशमैंट भी प्रदान की।
